छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने की मानदेय में वृद्धि की घोषणा, स्वच्छता दीदियों में खुशी की लहर

रायपुर. चुनाव आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वच्छता दीदियों के लिए बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में बढ़तरी का ऐलान किया है. जिसके बाद अब स्वच्छता दीदियों को 8000 रुपये हर महीने दिया जाएगा. बता दें कि पहले यह मानदेय की राशि 7200 रुपए का मानदेय दिया जाता था.
सीएम साय के मानदेय में 800 रुपए वृद्धि की घोषणा से स्वच्छता दीदियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. घोषणा से फुले ना समाई स्वच्छता दीदियों ने दीनदयाल ऑडिटोरियम के बहार भी ढोल नगाड़ों के साथ जश्न शुरू कर दिया.



