मध्यप्रदेश

गर्दन फंसने से छोटे भाई को झूला झुला रहे बड़े भाई की मौत

भोपाल : भोपाल के एमपी नगर स्थित अर्जुन नगर में 13 वर्षीय बालक अर्जुन इबदे की शुक्रवार रात को मौत हो गई। अर्जुन अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था, इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गला कसने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां बंगल में काम पर गई हुई थी, और पिता की दो साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी थी। अर्जुन चौथी कक्षा का छात्र था और मां की गैर-मौजूदगी में अपने छोटे भाई मयंक और बहन अंशिका की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब अंशिका रोने लगी, तो अर्जुन ने उसे झूले में लिटा दिया और झूलाने लगा झूला तेजी से झूलते हुए एक बार वापस बल खुलने पर फिर झूलने लगा, और इसी दौरान अर्जुन की गर्दन झूले के बल में फंस गई।

मामा शंकर ने बताया कि खेलते समय झूले के बल में अर्जुन की गर्दन फंसने से उसकी मौत हो गई। एक पड़ोसी बच्चे ने अर्जुन को बेसुध अवस्था में देखा और तुरंत जानकारी दी। मयंक उस समय बाहर खेल रहा था। अर्जुन को फंदे से निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की शंका जाहिर नहीं की है और झूले में गला कसने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button