प्राण प्रतिष्ठा से पहले जमीन पर सो रहे PM मोदी, सिर्फ नारियल पानी पी रहे

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है. रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर में पहुंचाया जा चुका है. आज मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. हालांकि, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी.
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ 4 दिन बाकी रह गए हैं. यानी वह शुभ घड़ी बेहद करीब आ गई है, जब रामजन्मभूमि पर बने भगवान राम के मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इससे पहले राम मंदिर परिसर में रामलला पधार चुके हैं. आज मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार (16 जनवरी) से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं. आज अनुष्ठान का तीसरा दिन है.
अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था –
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एसपीजी ने भी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए cisf के करीब 250 जवान और अधिकारियों को तैनात किया. यूपी एटीएस की 5 कमांडो टीम के साथ pac और CAPF की 10 से अधिक कंपनी तैनात की गई. अयोध्या रेलवे स्टेशन और पूरे रेलवे परिसर की सुरक्षा के लिए जीआरपी और RPf के 2000 से अधिक जवान तैनात किए गए. अयोध्या शहर में निगरानी के लिए 11000 से अधिक कैमरा को लगाया गया. अयोध्या के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में AI based Face Recognition system को activate किया गया है. सरयू में pac की दो फ्लड कंपनी के साथ 12 मोटर boat से निगरानी की जा रही है.
गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, शास्त्रोक्त पूजन विधि के साथ किया गया स्थापित
भगवान राम के विग्रह को गर्भ ग्रह के आसन पर रख दिया गया. रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा. पूरे मंत्र कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम की इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया. इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे. हालांकि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी, लेकिन पूरी तरीके से ढकी हुई रामलला की मूर्ति आसन पर विराजमान कर दी गई है.
प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनाम वाले 300 स्टेशनों को सजाएगा रेलवे
भारतीय रेलवे राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए तैयार है, जिसके पहले भगवान राम के नाम पर रखे गए कुल 343 स्टेशनों को सजाया और रोशन किया जाएगा. यह पहल शुभ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले की गई है. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में भगवान राम के नाम पर सबसे अधिक संख्या में स्टेशन हैं, जिनमें क्रमशः 55 और 54 स्टेशन हैं, जो दक्षिण भारत में भगवान राम के प्रति व्यापक भक्ति को प्रदर्शित करता है. सर्वाधिक राम नाम वाले स्टेशनों के मामले में बिहार तीसरे स्थान पर है.
पीते हैं सिर्फ नारियल पानी और जमीन पर कंबल बिछा कर सो रहे हैं पीएम मोदी
सूत्रों के हवाले से खबर पीएम मोदी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रीतिष्ठा के लिए जो 11 दिन का अनुष्ठान रखा है, उसमें वो जमीन पर कंबल बिछाकर कर सोते हैं और सिर्फ नारियल पानी ही पीते हैं बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है. अयोध्या राम मंदिर में तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है. आज गणेश अम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदो पुण्याह वाचन,मातृका पूजन, सप्तधृत मातृका पूजन, आयुष्यमंत्र जप, नांदीश्राद्ध, आचार्यदिग्भ्रगवरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश आदि विधियां की जा रही हैं.


