राष्ट्रीय

वडोदरा में स्कूली छात्रों से भरी नाव झील में डूबी, अब तक 6 की मौत

गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां की हरणी झील में नाव पलट गई. नाव पलटने से छह लोगों की मौत की सूचना है.  नाव पर निजी स्कूल के 20-25 छात्र सवार थे.

गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां की हरणी झील में नाव पलट गई. नाव पलटने से छह लोगों की मौत की सूचना है.  नाव पर निजी स्कूल के 27 छात्र सवार थे और तो और उन्हें बिना लाइफ जैकेट पहने ही नाव में बिठाया गया था.  फायर ब्रिगेड की टीम छात्रों की तलाश कर रही है.

सीएम ने जताया दुख, बचाव अभियान जारी
नाव पलटने की घटना को लेकर गुजरात के सीएम ने दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा, ‘वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है. मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दे. नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी .

सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button