राष्ट्रीय

महाकुंभ का पहला शाही स्नान, मकर संक्रांति पर साधु-संत लगा रहे संगम में डुबकी

Mahakumbh 2025 LIVE: आज शाही स्नान के दौरान सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासियों ने स्नान किया. महानिर्वाणी के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा करेगा स्नान. 7:05 पर निरंजनी अखाड़ा व आनंद अखाड़ा करेगा स्नान. 8 बजे जूना, आह्वहन, पंच अग्नि अखाड़ा करेगा स्नान. 10:40 पर बैरागी अखाड़े करेंगें स्नान. सबसे पहले 10:40 पर निर्मोही अनि अखाड़ा करेगा स्नान. 11:20 पर दिगंबर अनि अखाड़ा करेगा स्नान. 12:20 पर निर्वाणी अनि अखाड़ा करेगा स्नान. सबसे अंत में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े करेंगें स्नान. 1:15 बजे पंचायती नया उदासीन अखाड़ा करेगा स्नान. 2:20 बजे पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन करेगा स्नान. सबसे अंत में पंचायती निर्मल अखाड़ा 3:40 पर करेगा स्नान.

Mahakumbh 2025 LIVE: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ महाकुंभ का आगाज हो चुका है. महाकुंभ का आज पहला शाही स्नान है. इस दौरान अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संतों ने गंगा में डुबकी लगाई. महाकुंभ के पहले दिन करीब 1 करोड़ 60 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई थी. आज भी उम्मीद है कि 1 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे. महाकुंभ में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह पुलिस और अन्य जवान तैनात हैं. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं. हर अखाड़े को तेरह वर्षों बाद मिलता है सबसे पहले शाही स्नान का मौका. इसबार सबसे पहले जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने शाही स्नान किया. 14 जनवरी को सुबह 4 बजे से शाही स्नान शुरू हो गया.

Mahakumbh 2025 LIVE: सीएम योगी ने शाही स्नान के मौके पर साधु-संतों का किया स्वागत

29 जनवरी को मौनी अमाव्स्या के मौके पर दूसरा शाही स्नान होगा. महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है. सीएम योगी ने पहले शाही स्नान के खास मौके पर साधु-संतों का स्वागत किया.

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के शाही स्‍नान का क्‍या है शेड्यूल… किस अखाड़े को कब मिलेगा अमृत स्‍नानका मौका?

Mahakumbh 2025 LIVE: आज महाकुभ के पहले शाही स्‍नान है. ऐसे में सबसे पहले सभी अखाड़ों को अमृत स्‍नान का मौका प्रयागराज में दिया जाएगा. चलिए हम आपको बताते हैं कि किस अखाड़े को आज कितने बजे स्‍नान का मौका मिलेगा. 144 वर्ष बाद दुर्लभ शुभ संयोग में हो रहा महाकुम्भ-2025.

  • आज मकर संक्रांति पर सुबह 6:15 से शुरू होगा अमृत स्नान.
  • सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी करेंगें स्नान.
  • महानिर्वाणी के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 7:05 पर निरंजनी अखाड़ा व आनंद अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 8 बजे जूना, आह्वहन, पंच अग्नि अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 10:40 पर बैरागी अखाड़े करेंगें स्नान.
  • सबसे पहले 10:40 पर निर्मोही अनि अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 11:20 पर दिगंबर अनि अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 12:20 पर निर्वाणी अनि अखाड़ा करेगा स्नान.
  • सबसे अंत में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े करेंगें स्नान.
  • 1:15 बजे पंचायती नया उदासीन अखाड़ा करेगा स्नान.
  • 2:20 बजे पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन करेगा स्नान.
  • सबसे अंत में पंचायती निर्मल अखाड़ा 3:40 पर करेगा स्नान.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button