छत्तीसगढ़

पुलिस की कार्रवाई, 150 किलो नशीले पदार्थ के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है.

10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं. UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की. कुछ समय बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार कार आती दिखी. पुलिस ने कार को रोका, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था.

जांच में सामने आया गांजा

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की सीटों के नीचे 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला. कुल 149.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली. आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का निवासी है.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है.

जप्त सामग्री:

  1. 149.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत: 22 लाख 41 हजार रुपये
  2. इनोवा वाहन, कीमत: 10 लाख रुपये
    कुल जुमला मूल्य: 32 लाख 41 हजार रुपये

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button