छत्तीसगढ़

पेंशन होल्ड की धमकी और खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताकर 20 दिनों में 50 लाख का ट्रांजेक्शन, आरोपी छग से गिरफ्तार

 भोपाल। मध्यप्रदेश में ठगी और बैंक खाता बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के सक्ति के रहने वाले है। आरोपियों ने पेंशन होल्ड होने की धमकी देकर रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी करते थे। आरोपी खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी बताता था। रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन कर बोलते थे कि पेंशन होल्ड की जा रही है। एक फरियादी से आरोपियों ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल आरोपी बैंक खाता धारकों को अपना कमीशन लेकर सायबर ठगों को अकाउंट बेच देते थे। अपराध में उपयोग बैंक खातो को आरोपी बिचौलिया सायबर ठगों को मोटी रकम में बेच देता था। अपराध में प्रयुक्त बैंक खाते में 20 दिनों में करीबन 50 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button