छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक से मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने थाने का किया घेराव, पुलिस के छूटे पसीने

महासमुंद। जिले के ग्राम गोंगल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक सहायक शिक्षक से बीते दिनों मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज सर्व आदिवासी समाज ने आज पटेवा थाना का घेराव कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।

बता दें कि आज सर्व आदिवासी समाज ने जोगीडीपा से रैली निकाली और फिर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पटेवा थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएँ भी मौजुद थीं। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने हफ्तेभर के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जहां 20 दिसंबर की दोपहर करीबन 2.40 बजे वह बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी अचानक खगेश पटेल, सुमीत गिलहरे निवासी झलप ने उन्हें बाहर बुलाकर पहले जातिसूचक गालियां दी और फिर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button