छत्तीसगढ़

पत्नी कोकंधे पर लादकर ले गया, 5 किमी दूर थी एंबुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिले का हाल

मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर: बीमार पत्नी को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए पति को पांच किमी तक पत्नी को कंधे पर ढोना पड़ा. घटना सरभोका के नावाडीह गांव की है. पंडो जनजाति की महिला उर्मिला को प्रसव पीड़ा हुई. गांव में सड़क नहीं होने के चलते एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई. मजबूरन पति ने पत्नी को कंधे पर डालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया. एंबुलेंस तक ले जाने में पति को पांच किमी तक का सफर ऐसे ही तय करना पड़ा. गांव वालों का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की तस्वीरें यहां से सामने आ चुकी हैं.

गांव वालों का कहना है कि यहां सड़क नहीं होने के चलते अक्सर इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलते रहती है. गांव वालों का कहना है कि रात के वक्त अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो बड़ी मुश्किल होती है. कई बात तो मरीजों को खाट पर लादकर भी अस्पताल तक और एंबुलेंस तक लाया गया है. गांव वालों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों से रोड की मांग की गई. किसी भी अधिकारी या नेता ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया.

 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृहजिला है. स्वास्थ्य मंत्री के गृहजिले से इस तरह की तस्वीरें सामने आना कई सवाल खड़े करता है. गांव वालों का कहना है कि वो सालों से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री भी इसी जिले से आते हैं बावजूद इसके सड़क आजतक नहीं बन पाई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button