छत्तीसगढ़

सहायक प्राचार्य का मर्डर, बच्चों के साथ पत्नी गई थी मायके

 बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में सहायक प्राचार्य मनोज चंद्राकर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मनोज के घर के बिस्तर में ही उसकी लाश मिली है. मृतक के शरीर में कई जगह पर चोट के निशान भी है. हत्या की वारदात 2 से 3 दिन पहले की बताई जा रही है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी जांच कर रही है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित मोपका चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मोपका चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मृतक मनोज चंद्राकर डोंगरीडीह में सहायक प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. इस बीच बड़ी वारदात हो गई. अज्ञात आरोपी ने घर में ही मनोज चंद्राकर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. गुरुवार की रात बदबू आने पर कॉलोनीवासियों ने घर का दरवाजा खटखटकाया. कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस को कमरे के बिस्तर में मनोज चंद्राकर की खून से लथपथ लाश मिली. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button