छत्तीसगढ़

चाय दुकान में खड़े युवक को थप्पड़ मारना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, बदले में लोगों ने की जमकर पिटाई

सरगुजा. अंबिकापुर में लोगों ने पुलिस आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि आरक्षक को कुछ लोगों पीट रहे हैं. यह पूरा मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बीते शाम बनारस रोड स्थित एक चाय दुकान के पास कुछ युवक आपस में खड़े होकर बात कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस आरक्षक राकेश यादव चाय दुकान के पीछे से आकर एक युवक पर थप्पड़ की बरसात कर देता है. पास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो गई थी, जिसके बाद युवक के दोस्तों ने आरक्षक के साथ जमकर मारपीट की. लोगों ने आरक्षक पर जमकर हाथ साफ किया.

लोगों ने किया बीच-बचाव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

चाय दुकान में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. इधर आरक्षक ने गांधीनगर थाने में अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरक्षक ने अपने साथ मारपीट करने वाले जॉनीदीप चौबे व दो अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है, जिसकी गांधीनगर पुलिस जांच कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button