छत्तीसगढ़

 मयूर नृत्य और शावकों के साथ बाघ को भी देखा बिलासपुर के पर्यटकों ने

पन्ना। मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार है। घने जंगलों और वनराज के साथ छुट्टियों मनाने देश दुनिया से पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व फुल चल रहा है। पर्यटकों को बाघ के साथ अन्य वन्यजीवों के भी दीदार हो रहे है। आज सुबह बिलासपुर से आए पर्यटक नेहा तिवारी और उनकी फैमिली का स्वागत अनोखे अंदाज में हुआ, मानों पर्यटकों को देखकर मयूर भी खुशी का इजहार करते हुए नृत्य करने लगा। इस नजारे को पर्यटकों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पर्यटकों को लुभाने वाली बाघिन पी-141 और उसके 4 शावक हमेशा की तरह आज भी दिखे। चारों शावकों का सड़क पार (Road Cross) करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है। बिलासपुर से आए पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व भ्रमण के बाद खुशी जाहिर की। कहा कि- पन्ना सुंदर घने जंगलों वन्यजीवों से परिपूर्ण है। आज मयूर का नृत्य और जंगल के राजा को देखकर मन प्रफुल्लित है। पर्यटकों ने जल्द ही टाइगर रिजर्व आने की बात कही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button