छत्तीसगढ़

CM साय के नेतृत्व में हवाई सुविधाओं से यात्रियों की संख्या में इजाफा, 9 महीने में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने की हवाई यात्रा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उड़ान सेवाओं ने हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाया है बल्कि यह यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनने लगा है। हवाई सुविधाओं से हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने एक माह में सर्वाधिक 2 लाख 32 हजार 635 हवाई यात्रियों के आवागमन की उपलब्धि हासिल की है। इस साल 11 महीनों में से 9 माह में हवाई यात्रियों की संख्या दो लाख से ज्यादा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अम्बिकापुर से हवाई सेवाओं का प्रारंभ किया गया है। साथ ही जगदलपुर-बिलासपुर-रायपुर में हवाई सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार हुआ है। हाल ही में रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन शुरू हो चुका है।

नवंबर में यात्रियों की संख्या में 8.70 फीसदी की वृद्धि

रायपुर एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों की संख्या में नवम्बर 2024 में 8.70 फीसदी की वृद्धि हुई है। एक साल के दौरान सबसे ज्यादा 2 लाख 32 हजार 635 यात्रियों का आवागमन नवम्बर माह में हुआ है। बीते साल नवम्बर 2023 में 2 लाख 14 हजार 024 यात्रियों का आना-जाना हुआ था। कैलेंडर ईयर के पहले माह जनवरी 24 में 2 लाख 07 हजार 386, फरवरी में 1 लाख 90 हजार 308, मार्च में 1 लाख 92 हजार 851, अप्रैल में 2 लाख 05 हजार 130 में मई 2 लाख 05 हजार 015, जून में 2 लाख 02 हजार 823, जुलाई में 2लाख 02 हजार 826, अगस्त में 2 लाख 07 हजार 916, सितंबर में 2 लाख 02 हजार 585, अक्टूबर में 2 लाख 15 हजार 461, नवम्बर में यात्रियों की संख्या 2 लाख 32 हजार 635 दर्ज की गई है।

नवंबर में 14 फीसदी ज्यादा उड़ानों का संचालन

रायपुर एयरपोर्ट से नवम्बर माह में 1550 उड़ानों का संचालन किया गया। यह संख्या बीते साल से 14 फीसदी ज्यादा है। नवम्बर 23 में 1340 उड़ानें संचालित की गई थीं। कैलेंडर ईयर 2024 के पहले माह जनवरी में 1308, फरवरी 1252, मार्च 1378, अप्रैल 1432, मई 1396, जून 1384, जुलाई 1438, अगस्त 1516, सितम्बर 1510 तथा अक्टूबर में 1656 उड़ानों का संचालन किया गया।

11 माह में 22.64 लाख यात्रियों ने की हवाई यात्रा

कैलेण्डर इयर 2024 में जनवरी से नवम्बर के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या 22,64,936 दर्ज की गई है। 2023 में इसी अवधि के दरम्यान 22,54,834 यात्रियों का आवागमन हुआ था। साल 2024 में रायपुर एयरपोर्ट से ग्यारह माह के दौरान 15820 उड़ानों का संचालन किया गया। 2023 में जनवरी से नवम्बर के मध्य 16676 उड़ानों का संचालन किया गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button