जरा हट के

खुदाई के दौरान हड्डी साथ में चिपकी थी ऐसी चीज, देखते ही दंग रह गए लोग

आज के समय में साइंस ने काफी तरक्की कर ली है. मेडिकल साइंस की तरक्की का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन बीमारियों की वजह से पहले लोग हमेशा-हमेशा के लिए बिस्तर पकड़ लेते थे, अब उनकी वजह से लाइफ पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता. पहले घुटनों के दर्द, या किसी तरह के फ्रैक्चर के बाद कई लोग हमेशा के लिए विकलांग हो जाते थे. लेकिन अब इसका भी तोड़ निकाल लिया गया है.

आज के समय में ज्यादातर लोगों को घुटने में दर्द की समस्या हो गई है. इसकी वजह है लोगों का लाइफस्टाइल. इसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. उनके घुटनों में दर्द होने लगता है. पहले जहां मालिश के जरिये लोग दर्द को कम करते थे, वहीं अब इसके कई उपाय सामने आ गए हैं. नी कैप इसमें सबसे प्रभावशाली है. आज के टाइम में कई लोगों के घुटनों में सर्जरी के जरिये इन बॉल्स को डाला जाता है. लेकिन मौत के बाद इन बॉल्स का क्या होता है, आइये आपको दिखाते हैं.

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इंसानी हड्डी का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में हड्डी के आखिरी सिरे में लोहे की एक बॉल नजर आई. इस बॉल को हड्डी में फिक्स किया गया था. दरअसल, नी सर्जरी के दौरान ये बॉल बॉडी में डाली जाती है. इससे जॉइंट्स की फ्लेक्सिब्लिटी बनी रहती है. कई लोगों को लगता है कि कुछ साल बाद ये बॉल्स खराब हो जाते हैं. ऐसे में शख्स ने वीडियो डालकर लोगों की कंफ्यूजन दूर कर दी.

वीडियो में एक शख्स की हड्डियां सड़ने के बाद दिखाई गई. जीते जी शख्स की नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी. इसमें जांघ के नीचे की हड्डी के बीच में ये बॉल लगाई गई थी. डॉक्टर्स से अक्सर ये पूछा जाता है कि इस तरह की सर्जरी में डाली गई बॉल्स की उम्र क्या होती है? ये दिखाने के लिए शख्स ने वीडियो शेयर किया है. शख्स की मौत के बाद हड्डियां भी सड़ने लगी लेकिन इस बॉल को कुछ नहीं हुआ. वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button