तीन किक में मोड़ दिया मेटल रॉड, शख्स की ताकत देखकर रह गए लोग दंग !

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते दिख जाते हैं, पर कुछ लोगों के टैलेंट इतने खतरनाक होते हैं कि उन्हें देखकर हैरानी होती है. हाल ही में ऐसी ही हैरानी एक शख्स को देखकर हुई जिसके पैर को देखकर आपको लगेगा कि वो हथौड़ा है! ऐसा हम इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि इस आदमी ने सिर्फ 3 किक में एक रॉड (Man kick metal rod viral video) को मोड़ दिया जो धातु का था. उसकी ताकत देखकर वहां खड़े बच्चे और बड़े भी हैरान नजर आए.
इंस्टाग्राम यूजर इलियास को 7 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो एक मार्शल आर्टिस्ट हैं और खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक धातु की रॉड को अपने पैर से मोड़ते नजर आ रहे हैं. ठक…ठक…ठक कर उन्होंने रॉड पर 3 बार वार किया और उसे ऐसे मोड़ दिया जैसे उनका पैर या तो हथौड़ा हो या फिर वो रॉड प्लास्टिक का हो.
आपको लग सकता है कि रॉड नकली है, पर वहां मौजूद लोगों ने उसे छूकर इस बात की तसल्ली कर ली कि वो असली रॉड है. एक व्यक्ति उस रॉड को लेकर खड़ा हुआ और इलियास ने पैर से 3 बार वार कर रॉड को मोड़ दिया. मुड़े हुए रॉड को देख लोग दंग हो गए और तालियां बजाने लगे. लोगों के पीछे लगे बोर्ड पर लिखा है इंपैक्ट कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी. उससे समझ आ रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. इलियास के ऐसे और भी वीडियोज वायरल होते रहते हैं.
इस वीडियो को 58 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये आदमी भारत का ब्रूस ली है. एक ने कहा कि सबका डाउट दूर हो गया कि ये शख्स नकली चीजों पर वार करता है. एक ने कहा कि इस बंदे में बहुद दम है. कई वीडियोज में तो इलियाज सिलेंडर को अपने शरीर पर मारते भी नजर आते हैं. शुरुआत में लोग उन्हें ट्रोल करते थे, पर अब उनके लाखों चाहने वाले हैं.



