छत्तीसगढ़

 बांध में डूबने से मां-बेटी की मौत, पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बांध में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला. वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र के पुटसु बांध पर घटी है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रमिला यादव (40 वर्ष) और उनकी बेटी सरिता यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों किसी काम से बांध की ओर गई थीं. इस दौरान सरिता पानी में डूबने लगी. बेटी को बचाने के लिए प्रमिला भी पानी में उतरीं लेकिन दोनों पानी की गहराई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बांध के पानी में खोजबीन के बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस दर्दनाक घटना से गांव के लोगों में शोक की लहर है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button