रोजगार

पांच वर्षों में रोजगार मेलों में 24 लाख का हुआ चयन- जितेंद्र सिंह

 पिछले पांच वर्षों के दौरान आयोजित रोजगार मेलों के दौरान 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चुना गया है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की है।

पिछले पांच वर्षों में हुआ 34,809 रोजगार मेलों का आयोजन

राज्य सभा को दिए गए लिखित उत्तर में सिंह ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान राज्य रोजगार कार्यालयों/मॉडल कैरियर केंद्रों द्वारा 34,809 रोजगार मेले आयोजित किए गए।

उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) परियोजना के तहत रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। पांच वर्षों में 26,83,161 नौकरी चाहने वालों और 83,913 नियोक्ताओं ने रोजगार मेलों में भाग लिया और 24,37,188 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5182 शिक्षक पद खाली

दूसरी ओर, राज्यसभा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,100 से अधिक शिक्षण पद रिक्त हैं। 

मंत्री ने कहा, “31 अक्तूबर तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,182 शिक्षक पद रिक्त थे। विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 7,650 से अधिक शिक्षक पद भरे गए हैं। ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं; पदों को भरने की जिम्मेदारी केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर है।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button