छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, देशभर में दूसरे नंबर पर कर रहा ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव-2024 इस वर्ष सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है.सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा है. तीन दिवसीय इस राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवंबर से 6 नवंबर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में किया गया, जहां देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने छत्तीसगढ़ आकर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल रमेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में समापन अवसर पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी दिए गए.

राज्योत्सव में हुई सभी प्रस्तुतियों की लाइव स्ट्रीमिंग देश-विदेश के लोगों ने देखा और बढ़-चढ़कर राज्योसव के सभी कार्यक्रमों का हिस्सा भी बने. आज देशभर में दिन भर सोशल मीडिया एप एक्स पर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 ट्रेंड करता रहा.

गौरतलब है कि आज राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव के समापन अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य आतिथ्य शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. वहीं राज्य स्थापना दिवस का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button