राजनीति
महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA की 5 गारंटी, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये, आरक्षण की 50% सीमा खत्म…

महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA की 5 गारंटी सामने आ गई हैं। महिलाओं से लेकर हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इससे पहले मंगलवार को महायुति ने भी अपनी 10 गारंटियों का ऐलान किया था, अब एमवीए ने भी बड़ी घोषणाएं की हैं। उम्मीद के मुताबिक आरक्षण के मुद्दे को भी महा विकास अघाड़ी ने शामिल किया है।
महा विकास अघाड़ी की गारंटियां कुछ इस प्रकार हैं-
- महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह की सहायता
- महिलाओं को बस में मुफ्त परिवहन सुविधा
- किसानों के 3 लाख तक के कर्ज माफ
- बेरोजगार युवक को 4000 रुपये महीना भत्ता
- परिवारों को 25 लाख रुपये का किफायती स्वास्थ्य बीमा
- सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना की जाएगी
- आरक्षण पर 50% की सीमा हटेगी


