ज्योतिषी

गुरु चंद्रमा के नवपंचम योग स मेष, वृषभ समेत 6 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ,7 नवंबर का टैरो राशिफल

 गुरुवार 7 नवंबर के दिन गुरु और चंद्रमा का नवपंचम योग बनेगा। दरअसल, आज गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में गोचर करेंगे। गुरु और चंद्रमा दोनों ही शुभ ग्रह मिलकर मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। इन राशि के लोगों को आज अच्छी मात्रा में धन लाभ होने संभावना हैं। आज अधिकारियों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपको पारिवारिक मोर्चे पर ढेर सारी खुशियां मिलने वाली हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स से 7 नवंबर का राशिफल…

मेष टैरो राशिफल : उच्च अधिकारियों से होगा लाभ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज माता समान कोई महिला आपको धन लाभ करने में सहायक बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज उच्च अधिकारियों का साथ लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लोगों की मदद के लिए किया हुआ खर्च आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।

वृषभ टैरो राशिफल : निवेश लाभदायक सिद्ध होगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों का मन कामकाज में अच्छी तरह से लगेगा। साथ ही आज आपके विवेकशील निर्णय आपको धन लाभ करने में सहायक बनेंगे। आपकी उम्मीद से अधिक लाभ होने की संभावना भी नजर आती है, जिसका निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन टैरो राशिफल : धन समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों को किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। गिफ्ट के रूप में धन प्राप्ति की संभावना भी नजर आती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए काम करेंगे। कमाई के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। धन को संचित कर धन समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क टैरो राशिफल : जोखिम पूर्ण कार्य करने से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों की रिसर्च के कार्यों में आज अधिक रुचि बढ़ेगी। कोई भी जोखिम पूर्ण कार्य करने से बचें। भाग्य बहुत ज्यादा सहायक नहीं है, मन में अनचाहा भय व्याप्त रह सकता है। मेडिटेशन मन के नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायक रहेगा। कमाई की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह टैरो राशिफल : समय बहुत ही लाभकारी रहेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। व्यवसायियों के नेटवर्क का विस्तार होगा। कमाई के लिए बेहतरीन दिन है, भाग्य भी आपका साथ देगा। प्रोडक्शन से संबंधित कार्यों में निवेश की संभावना बनती है।

कन्या टैरो राशिफल : सेहत का ध्यान रखें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। ब्याज पर दिया हुआ पैसा धन लाभ कमाने में सहायक बनेगा। आज दूसरों को उपदेश देने से थोड़ा परहेज करें। सेहत का ध्यान रखें। आज आप पर एक के बाद एक कई खर्चे आने वाले हैं।

तुला टैरो राशिफल : कमाई के लिए दिन सहायक है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों की क्रिएटिविटी आज काफी उच्च स्तर की रहने वाली है। आज आप मित्रों के साथ लंबा विचार विमर्श संभव है । आरोग्य प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन की तरफ आपका ध्यान आकर्षित रहेगा। कमाई के लिए दिन सहायक है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा। हालांकि, आज पारिवारिक वाद विवाद होने से मन परेशान रहेगा। कामकाज में मर्जी अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों को स्वीकार कर लेना ही समझदारी रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

धनु टैरो राशिफल : कमाई के लिए दिन अच्छा है

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों के नेटवर्क का विस्तार होगा यानी आज आपकी कई नए लोगों से जान पहचान बनेगी। नए कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी। अपने अंतर्मन की आवाज को जरूर सुने, वह आप को नई दिशा प्रदान करेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

मकर टैरो राशिफल : विवेक से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातक आज अपनी क्षमता के अनुसार, अपने लक्ष्यों का निर्धारण करेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। कमाई भी कुछ खास नहीं रहेगी। खर्चों की अधिकता संचित धन में सेंध लगा सकती है। विवेक से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : धन प्राप्ति में सहायक रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों का आज सारा फोकस धन संपत्ति एकत्रित करने की तरफ अधिक रहेगा। मां समान कोई व्यक्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। सेहत से संबंधित मामलों में सतर्क रहना अच्छा रहेगा। व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

मीन टैरो राशिफल : धन खर्च करते समय संयम बरतें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जो लोग एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करते हैं उन्हें आज अच्छा धन लाभ होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अनुकूल है। धन खर्च करते समय संयम बरतें। काम के साथ-साथ मनोरंजन की तरफ आकर्षित होंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button