ज्योतिषी

टैरो राशिफल 3 नवंबर, गजकेसरी राजयोग से मिथुन, कर्क समेत 4 राशियों के लोग होंगे मालामाल

3 नवंबर रविवार के दिन गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से समसप्तक रहकर गजकेसरी राजयोग बनेगा। गजकेसरी राजयोग बेहद प्रभावशाली राजयोग है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को धन संपत्ति सुख, मान सम्मान में वृद्धि और पारिवारिक खुशहाली मिलती है। गजकेसरी राजयोग से रविवार के दिन मिथुन, कर्क,सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के साथ ही आय के भी अच्छे स्रोत बनेंगे। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स से 3 नवंबर रविवार का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज काफी आराम के मूड में रहेंगे। लगातार काम करते रहने के बाद एंटरटेनमेंट तथा परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे। नई निवेश योजनाओं पर बातचीत संभव है।

वृषभ टैरो राशिफल : भागदौड़ करना पसंद नहीं करेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक कामकाज के लिए आज काफी भागदौड़ करना पसंद नहीं करेंगे। हालांकि, आज आप घर बैठे ही काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। महंगी सजावटी वस्तुओं की खरीद पर धन खर्च होगा‌। कुछ जातक घर खरीदने के लिए लोन भी ले सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल : उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। बहुत मेहनत के बाद अच्छे रिजल्ट सामने आएंगे। कला क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा। उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होने की संभावना बनती है।

कर्क टैरो राशिफल : सुखदायक दिन रहेगा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छी रहेगा। दरअसल, आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही आज आपका मैटेरियलिस्टिक चीजों की तरफ आकर्षण बढेगा। कमाए हुए धन को संचित करने में सफल रहेंगे। सुखदायक दिन है, आसानी से सारे काम पूरे होंगे। इच्छित वस्तु की खरीदारी संभव है।

सिंह टैरो राशिफल : दिन बेहतरीन रहने वाला है

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के कामकाज के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्य क्षमता बढ़ेगी। टेक्निकल कार्यों से सफलता मिलने की संभावना बनती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या टैरो राशिफल : खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं

टैरो काड की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों की आज उच्च अधिकारियों के साथ असहमति की स्थितियां पैदा होंगी। नए तौर-तरीकों से कार्य करने के चक्कर में नुकसान होने की संभावना बनती है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल : आत्ममंथन पर ध्यान देंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को आज आत्ममंथन पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही कमियों को दूर करने के लिए समस्या की जड़ को समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से बेहतरीन दिन है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : विदेशी संबंध आज मजबूत बनेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के विदेशी संबंध आज मजबूत बनेंगे। अंतर्राज्यीय कार्यों का प्रसार होगा। व्यापारियों के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कमाई अच्छी होने की संभावना है। खर्च को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।

धनु टैरो राशिफल : प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने में सफल होंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातक आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने में सफल रहेंगे। विजय प्राप्त करने के लिए कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करना लाभदायक रहेगा। पिता तुल्य व्यक्ति की मदद से काम आसानी से पूरे होने की संभावना बनती है।

मकर टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों के कामकाज में आज बाधाएं आएंगी। इसलिए आज आपको बहुत ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन, आज थोड़ा आराम के लिए भी समय निकालें। ज्यादा तनाव लेने के बजाय अपनी उर्जा को पुनर्स्थापित करने के लिए मनोरंजन के साधनों पर फोकस बढ़ेगा। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।

कुंभ टैरो राशिफल : थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक आज शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। दैनिक जरूरी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पुरानी मेहनत का फल आज आपको प्राप्त होगा। स्थाई आमदनी के स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है।

मीन टैरो राशिफल : अच्छी खबर मिलने की संभावना
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को व्यावसायिक अच्छी खबर मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों के लिए श्रेष्ठ दिन रहेगा। सरकारी नियम कायदों का पालन करें, अन्यथा फिजूल पेनल्टी लग सकती है। वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button