राजनीति

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के समर्थन में आरएसएस

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें इसे आचरण में लाना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं। पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं। वर्तमान हालात में एकता बनाए रखनी है। कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं।

गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए। इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि ओटीटी को लेकर कानून और नियम आने चाहिए। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के लिए भारत सरकार ने कदम उठाए हैं। दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को दिक्कत है तो वे मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है। सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। हिंदुओं को तोडऩे के लिए लोग काम कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button