छत्तीसगढ़

CGPSC ने निकाली बंपर भर्ती, रायपुर दक्षिण से आकाश शर्मा को कांग्रेस ने दिया टिकट, अकेले बिरयानी खाने पर दोस्त ने किया मर्डर, चक्रवात डाना की वजह से रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, निकाय चुनाव से पहले वार्ड परिसीमन का रास्ता साफ…

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार भर्ती का नोटिफकेशन जारी कर दिया है. इन पदों लिए 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में सीजीपीएससी की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर युवाओं से कहा है कि अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाओ.

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की तस्वीर कांग्रेस के लिहाज से अब साफ हो गई है. कांग्रेस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है. प्रदेश संगठन की अनुशंसा पर दिल्ली से इसकी अधिकारिक घोषणा भी हो गई है.

अंबिकापुर. दोस्त के अकेले बिरयानी खाने पर दोस्त को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने ही दोस्त को दर्दनाक मौत दे दी. पूरा मामला अंबिकापुर के नवागढ़ इलाके का है. घायल जगदेव सारथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. रायपुर में इलाज के दौरान अगस्त में जगदेव की मौत हो गई, तब मामला सामने आया. पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी संजय उर्फ अमरेश एक्का (35) के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे तलाश रही थी. आरोपी मूलतः बतौली थाना क्षेत्र के बिरमकेला का है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया. उसने मारपीट कर हत्या करने की बात स्वीकार की.

रायपुर. चक्रवाती तूफान डाना के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होने जा रहा है. यह तूफान न केवल मौसम को प्रभावित करेगा, बल्कि यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर भी असर डालेगा.

बिलासपुर. हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है. वार्ड परिसीमन के खिलाफ लगी सभी याचिकाओं को निरस्त कर दिया गया है. जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है. निकाय चुनाव से पहले अब वार्ड परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button