राष्ट्रीय

 महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखें घोषित, 23 नवंबर को रिजल्ट

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब देश के दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। झारखंड में दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होंगे। 20 नवंबर को मतदान और 23 को रिजल्ट आएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड की बात की जाए तो वहां 5 जनवरी 2025 को सदन का कार्यकाल खत्म होगा। इससे पहले अगले महीने के अंत तक मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है जिसमें शिवसेना भाजपा और एनसीपी अजीत पवार गुट शामिल है। वहीं झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है जिसमें कांग्रेस राजद और वाम दल भी शामिल हैं। इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग इस मामले पर नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर की तरह महाराष्ट्र में भी शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़े नतीजों में ईवीएम की गड़बड़ियों को लेकर एक बार फिर गारंटी दी है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। पेजर से ईवीएम की तुलना पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि पेजर कनेक्टेड होता है, लेकिन ईवीएम किसी भी तरह से कनेक्टेड नहीं होता है और इसीलिए इसे हैक नहीं किया जा सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button