राष्ट्रीय

इंडिया गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे चेयरपर्सन

लोकसभा चुनावों की बात करें तो यआज इंडिया गठबंधन की सबसे अहम बैठक होगी. जिसमें विपक्ष के 14 पार्टियों के नेता शामिल होंगे. दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 10 दिन बाकी है. अयोध्या से पल-पल का अपडेट बताएंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नमो मतदाता अभियान की शुरुआत करेंगे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी की गाड़ी पर फायरिंग हुई है. सेना और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

इंडिया गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे चेयरपर्सन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी गठबंधन इंडिया के चेयरपर्सन बनाए गए हैं. शनिवार को हुई गठबंधन की वर्चुअल बैठक में यह ऐलान हुआ है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन बिहार के सीएम ने इससे मना कर दिया है.

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में दो और गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन ऐप के जरिये सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप मामले में चल रही धन शोधन से संबंधित जांच में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है. टिबरेवाल पर इस मामले में आरोपी विकास छपारिया का करीबी सहयोगी होने का आरोप है.

नकली दवाइयों के नेटवर्क का भंडाफोड़

नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के मामले में यूपी के एक दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. आरोपियों के खुलासे के बाद किलो के हिसाब से मेडिसिन बरामद की गई हैं. राजस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसोली में बलराम सिंह पुत्र श्री भगौती प्रसाद, निवासी गांव हासरा, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश हाल रिहायश आनंद भवन स्कूल बसोली, वार्ड न0 7, बसोली, तहसील व जिला ऊना की मलकीती भूमि तथा रिहायश की तलाशी लेने पर वहां से अधजली Nitrazepam गोलियाँ IP व Clonazepam Mouth Dissolving गोलियाँ कुल वज़न 3.498 कि0ग्रा0, 11 पत्ते Clonazepam Mouth Dissolving गोलियां तथा 10 पत्ते अधजली Clonazepam Mouth Dissolving गोलियाँ कुल वज़न 52.94 ग्राम, बरामद किया गए. इस सन्दर्भ में आरोपी बलराम सिंह तथा उसकी पत्नी मधुबाला के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी है.

राम मंदिर पर आडवाणी का ब्लॉग

राम मंदिर पर बीजेपी के वयोवृद्ध नेता आडवाणी ने लिखा है कि वोटबैंक के चलते उनकी रथयात्रा का विरोध हुआ था. श्री राम भारत की आत्मा के प्रतीक हैं. मैं पहले रथयात्रा का सारथी बना था अब मंदिर निर्माण का साक्षी बनूंगा

राहुल रविवार से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए. यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा. कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button