अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी मिशन ने भारतीयों के लिए 2.5 लाख नये वीजा स्लॉट जारी किये

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (एजेंसी). भारत में अमेरिकी मिशन ने पर्यटकों, कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों के लिए 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा अपॉइंटमेंट जारी किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में जारी नये वीजा अपॉइंटमेंट भारतीय आवेदकों को समय पर साक्षात्कार देने में मदद करेंगे, जिससे यात्रा में सुविधा होगी।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वीजा प्रक्रिया में सुधार व तेजी लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था और मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने उस वादे को पूरा किया है। दूतावास और चार वाणिज्य दूतावासों में हमारी कांसुलर टीम यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करती है कि हम बढ़ती मांग को पूरा करें।’ वर्ष 2024 में 12 लाख से अधिक भारतीय अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं, जो 2023 की इसी अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button