छत्तीसगढ़

 चोरी गिरोह रात के अंधेरे में आरोपी ट्रकों के पहिए, बैटरी और जैक करते थे पार, 2 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

 बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिये, जैक और बैटरी चोरी करने वाले एक 7 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाटापारा मंडी के पास खड़ी ट्रकों से पहिये, जैक और बैटरी चोरी होने की कई रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज की गई थीं. ये चोरी की घटनाएं 18-19 और 26-27 सितंबर की रात को हुई थी. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सायबर सेल भाटापारा पुलिस को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के माध्यम से की गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 नग पहिया, जैक और बैटरी के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जब्त किए हैं. गिरोह के सदस्य मनोज टोंडे की गिरफ्तारी से इस चोर गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसने पुलिस को बताया कि गिरोह रात के अंधेरे में ट्रकों के पहिए चोरी करने के लिए चिन्हांकन करता था.

आरोपी मनोज टोंडे और अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य स्थानों से चोरी किए गए सामान को भी बरामद किया जा सके. पुलिस ने चोरी किये गए अब तक 22 पहिये, 4 जैक, 8 बैटरी और 4 डिस्क बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 4,70,000 आंकी गई है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. गौरीशंकर टोंडे (19 वर्ष) निवासी इमली पारा, जिला बिलासपुर
  2. मनोज टोंडे (36 वर्ष) निवासी इमली पारा, जिला बिलासपुर
  3. मोहित गेंदले निवासी ग्राम गुजेरा, जिला बेमेतरा
  4. दिनेश कुमार देवांगन (29 वर्ष) चिंगराजपारा, जिला बिलासपुर
  5. संतोष कौशल (35 वर्ष) निवासी ग्राम कोबा थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद
  6. 2 नाबालिग
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button