छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ रोकने पर युवक का चाकू से आरोपी ने रेता गला

जगदलपुर। कुम्हारपारा में बीती रात युवक को गले पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में एक दर्जन से अधिक टांके लगाए गए हैं. इस घटना के पीछे की वजह छेड़छाड़ का मामला बताया जा रहा है.

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना तब घटी जब घायल युवक की चाची भवानी चौक पर टहल रही थी. इसी दौरान हमलावर ने उनकी चाची के साथ छेड़छाड़ की, जिसे देखकर घायल युवक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इस पर हमलावर ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर नाबालिग बताया जा रहा है, जो पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेषण गृह में रखा जा चुका है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना स्थल से खून के धब्बों सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button