छत्तीसगढ़

15 लाख से अधिक की गांजा खेप पकड़ाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक पर जैविक खाद के बीच में गांजा को छुपाया और इसकी आड़ में गांजा तस्करी करके ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे था। मामले में जगदलपुर पुलिस ने कार्रवाई की और 15 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया है और अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया।

दरअसल जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में पुलिस ने टाटा ट्रक से 153 किलोग्राम गांजा बरामद किया और अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। ट्रक में गांजा को ओडिशा से अमरावती, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक पर जैविक खाद के बीच में गांजा को छुपाया। इसकी आड़ में तस्करी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और तस्करी को नाकाम किया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। बता दें कि पिछले 6 महीनों में नगरनार पुलिस ने 13 सौ किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button