राष्ट्रीय

‘भगवान को लाने वाला कोई नहीं…’ कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम को लेकर क्‍या कहा ऐसा क‍ि हो रही चर्चा?

सहारनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं। किसी चर्चा का विषय नहीं हैं। सबकी उत्पत्ति एक ऊर्जा से हुई है, पूरा विश्व एक परिवार है फिर अलग-अलग कैसे हुए। हजरत साहब ने राम को इमाम ए हिंद कहा है। ऐसे में आस्था पर सवाल क्यों, भगवान को लाने वाला कोई नहीं, भगवान ही सभी को लाते हैं। भगवान एक हैं, सभी के मानने का तरीका अलग-अलग है।

पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि हम सब हज़रत आदम अलैहिस्सलाम की औलाद हैं, पूरा विश्व वासुदेव कुटुम्बकम यानी पूरा विश्व एक परिवार है। पूरी मानव जाति एक ऊर्जा से उत्पन्न हुई है। परमात्मा एक है, जब समुंद्र एक है तो उसकी बूंद अलग-अलग कैसे हो गई। उन्होंने कहा इस देश के कण-कण में राम बसते हैं, तो इनके अस्तित्व को कैसे नकार सकते हैं।

हजरत अल्‍लामा इकबाल का हवाला देकर कही ये बात
इमरान मसूद ने हजरत अल्लामा इकबाल का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने लिखा था कि श्रीराम इमाम ए हिंद हैं, तो इमरान मसूद की क्या औकात है, वह श्रीराम के बारे में कुछ बोल दें। श्रीराम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। सभी ने कोर्ट के आदेश को माना है।

उन्होंने कहा, एक पार्टी विशेष ऐसे प्रचारित कर रही है, जैसे वही सब कर रही है। जैसे-हम राम को लाए हैं। इनको कितना घमंड है। भगवान को लाने वाला कौन हो सकता है। भगवान तो सबको लाने वाले हैं। अयोध्या जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि जब बहुत सारे शंकराचार्य ने जाने से मना कर दिया तो हमसे सवाल करने का मतलब ही नहीं है। उन्होंने डा. हरिओम पंवार की एक कविता सुनाते हुए बताया कि मर्यादा से जीने में मिलेंगे राम, सीता की पावनता में मिलेंगे राम और हनुमान की भक्ति में मिलेंगे राम।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button