छत्तीसगढ़

पुलिस की कड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध व्यापार पर लगा लगाम, अपराधों में आयी कमी

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद, रायपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान अपराधियों की धरपकड़ भी तेज हुई है. नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “निजात अभियान” के तहत पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है. निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ युवाओं में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके चलते अवैध नशे के कारोबार और इससे जुड़े अपराधों में कमी आई है. इसके साथ ही भारतीय दंड विधान बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 फीसदी की कमी आई है.

रायपुर  पुलिस  अधीक्षक द्वारा  अगस्त तक जारी  आकड़ों  के मुताबिक रायपुर  जिले   में वर्ष  2023 में  अगस्त  माह  तक भारतीय  दंड  विधान  बीएनस के  तहत 6125 अपराध पंजीकृत किए  गए  थे,  वहीं  2024 मे इसी  अवधि में 5638 अपराध  दर्ज  हुए  हैं.  इस  तरह पिछले  वर्ष  की  तुलना में  इस  वर्ष अपराधों में 7.9 फीसदी  की  कमी  देखी  गई  है.

इसी तरह  चाकू बाजी  की  घटनाओं  में  पिछले  वर्ष  की  तुलना मे इस वर्ष  अगस्त  तक 40 प्रतिशत की  कमी  आयी  है. वर्ष  2023  में  अगस्त  तक  रायपुर  जिले  में  चाकूबाजी के 133 प्रकरण दर्ज  किए गए  थे, जबकि इस  वर्ष 79 अपराध दर्ज किए  गए  हैं. आबकारी  और  एनडीपीएस में पिछले  वर्ष  9970 प्रकरण  दर्ज  किए  गए थे,जबकि  इसी  अवधि  में  अगस्त  माह  तक 10458 प्रकरण  दर्ज  कर  नशे  के खिलाफ प्रभावी  कारवाई  की  गई.

रायपुर  पुलिस  द्वारा नशे  के अवैध कारोबार के खिलाफ़ चलाए  गए  “निजात ” अभियान के चलते पिछले  वर्ष  की  तुलना में  ज्यादा  कारवाई  सम्भव हुई  है. रायपुर  पुलिस  के अनुसार पिछले  वर्ष अगस्त तक हत्या और हत्या  के  प्रयास पर 93 प्रकरण  दर्ज  किए   गए  थे. इस वर्ष 81 प्रकरण दर्ज  किए  गए  हैं. इस तरह  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में  हत्या  और  हत्या के प्रयासों से  संबंधित  अपराधों  में 12.9 प्रतिशत  की  कमी  आयी  है. बलात्कार  की  घटनाओं  में  भी  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में 11 फीसदी  की  कमी  आयी  है. पिछले  वर्ष  अगस्त  तक  बलात्कार  के 134 प्रकरण  दर्ज  थे. इस  वर्ष  119 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  हैं.

छेडछाड की  घटनाओं  मे भी  30 फीसदी की  कमी  दर्ज  की  गई  है. पिछले  वर्ष  अगस्त  माह  तक 134 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  थे. इस वर्ष  इसी  अवधि  में 84 प्रकरण  दर्ज  हुए  हैं. इसी तरह  चोरी और नकबज की  घटनाओं में 9 प्रतिशत की कमी  देखी  गई  है.   वर्ष 2023 में  अगस्त  माह  तक 134 प्रकरण दर्ज  थे जबकि  इस वर्ष  अगस्त  तक 1202 प्रकरण  दर्ज  किए  गए  हैं. मारपीट  के  मामलों में  भी  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में  7.9 फीसदी  की  कमी  आयी  है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button