छत्तीसगढ़

नवरात्रि में विराजित होंगी हीरे-मोती जड़ित 35 फीट की प्रतिमा, थाईलैंड अरुण देव मंदिर की झलक

जांजगीर-चाम्पा। नैला की श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार भी कुछ नया करने की तैयारी में है. इस साल थाईलैंड के अरुण देव मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर बुर्ज खलीफा के तर्ज पर लाइट और साउंड इफेक्ट का प्रदर्शन किया जायगा. वहीं पंडाल के अंदर सोना-चांदी, हीरा-मोती से जड़ित माँ दुर्गा की 35 फीट ऊँची मूर्ति की स्थापना की जाएगी.

जिला में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों से चल रही हैं, देवी मंदिरों के अलावा गांव और शहरी क्षेत्र माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना की तैयारी जोरों से चल रही हैं. नैला की विख्यात श्री श्री दुर्गा उत्सव सेवा समिति भी इस तैयारी में दिन-रात जुटी हुई है. नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन नैला में माता का दरबार 6 अक्टूबर को खुलेगा. इसके बाद दशहरा के दूसरे दिन विसर्जन किया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button