छत्तीसगढ़
देश में गायों की हत्या बंद हो : अनिकेत कृष्ण शास्त्री

रायपुर. राजधानी में कथावाचक अनिकेत कृष्ण शास्त्री मीडिया से रूबरू हुए.और कहा कि गौ हत्या रोजाना बढ़ती जा रही है. देश में गायों की हत्या बंद हो। उन्होंने कहा कि, हम गौ हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाने के साथ-साथ ही प्रधानमंत्री से इस संदर्भ में पत्राचार किया है और वहां से मुहर लग के हमको ये आश्वासन मिला है की जल्द प्रधानमंत्री से उनकी वार्ता कराई जाएगी. उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारा यही प्रयास है कि देश में गायों की हत्या बंद हो। इसके लिए हम देश के कोने-कोने जा कर लोगों को संकल्पित करेंगे कि गौहत्या पर लगाम लगाने वाली सरकारों को चुने.



