छत्तीसगढ़

10 लाख की कोकिन के साथ तस्कर गिरफ्तार, 600 नंबरों की लिस्ट तैयार…

रायपुर. राजधानी पुलिस की टीम शातिर तस्करों की निशानदेही पर तस्करी का बैकवर्ड नेटवर्क आर्यन ठाकरे को भी गिरफ्तार किया है. उसके पास से 10 लाख रुपए से अधिक का ड्रग्स बरामद हुआ है. इस पूरे मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल ने प्रेसवार्ता कर दी है.

हिमाचल के कुल्लू मनाली से रायपुर में ड्रग्स सप्लाई

दरअसल, टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने 10 लाख के ड्रग्स के साथ आर्यन ठाकरे को धर दबोचा है. शातिर तस्कर आर्यन ही शुभम् सोनी, अभिषेक साहू, और सोनू अग्रवाल समेत अन्य को ड्रग्स की सप्लाई करता था. पुलिस की पूछताछ में आर्यन ने क़बूल किया कि हिमाचल के कुल्लू मनाली से ड्रग्स लाकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यो में ड्रग्स की तस्करी करता है. पुलिस की टीम आर्यन ठाकरे के क़ब्ज़े से मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त की है, जिसकी छानबीन की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आर्यन, सोनू और अभिषेक के मोबाइल से अन्य नंबरों की जांच की जा रही है, जो इनसे ड्रग्स ख़रीदा करते थे.

शातिर तस्करों के पास 600 से अधिक कॉलर के नंबर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्करों के कब्जे से 600 से अधिक कॉलरों के डीटेल सामने आए हैं. पुलिस अधिकारियों को शंका है कि आरोपियों से कई बड़े चेहरे ड्रग्स खरीदा करते थे, जिनमें उद्योगपति, बिल्डर्स और कारोबारियों के नाम शामिल हो सकते हैं. इसकी जांच की जा रही है. जल्द साइबर सेल की टीम पूरे नंबरों की लिस्ट तैयार कर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. ACCU के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल ने बताया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस पर कार्रवाई की जा रही है. हमारी टीम लगातार तस्करों की पतासाजी कर गिरफ़्तारी कर रही है. शातिर तस्करों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त हुए हैं, जिसकी जांच चल रही है. जल्द कई बड़े खुलासे होने वाले हैं. आरोपी आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए है. घटना से संबंधित मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button