छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुर्ग. सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दुर्ग पुलिस ने आरोपी दिनेश मंडावी को कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने रिश्तेदार के घर छिपा था. पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार बनकर रेकी की और आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

भट्‌टी थाने में छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई और यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसका फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से पहचान हुई. बातचीत करने के दौरान आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाया. जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो आरोपी मुकर गया और फोन बंद कर भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी की पतासाजी शुरू की. आरोपी दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के ग्राम खडगांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. पुलिस की टीम यहां पहुंची और ठेकेदार एवं सुपरवाइजर बनकर उसकी रेकी की. आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button