छत्तीसगढ़

छग में अब तक बनाए गए भाजपा के 19 लाख सदस्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

रायपुर। सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंह देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 19 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जा चुके हैं। 50 लाख का लक्ष्य है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में अनुराग सिंह देव ने दी।

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का भव्य सदस्यता कार्यक्रम होगा। अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्त्ता 24 हजार बूथ में जाएंगे। जिलों में भाजपा कार्यकर्ता बैठक भी हुई है। मोर बूथ मोर अभियान कार्यक्रम का आयोजन होगा। 100 सदस्य का नारा दिया गया। प्रत्येक कार्यकर्त्ता, मंत्री, विधायक सभी को लक्ष्य दिया गया है।उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री साय कुनकुरी विधानसभा के बगिया बूथ में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा के आसना में रहेंगे। डिप्टी CM अरुण साव लोरमी के तुलसाघाट में और विजय शर्मा कवर्धा के एक बूथ में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि देश में 10 करोड़ का भाजपा सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था अब तक 4 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। वहीं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर हमें पूरा विश्वास है कि हम 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button