छत्तीसगढ़

दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 बलौदाबाजार। जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के हिरमी में ढाबा संचालक और टायर दुकानदार संजय पासवान के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ. झगड़े में गंभीर रूप से घायल टायर दुकान संचालक संजय को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल, झगड़े का असल कारण और इसमें शामिल लोगों की संख्या का खुलासा नहीं हो पाया है. सुहेला पुलिस मामले की जांच कर रही है और संजय की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button