अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

कांग्रेसी पूरी ताकत झोंक दे तो भी नहीं जीत पाएंगे रायपुर दक्षिण-सांसद बृजमोहन

रायपुर. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पूरी देश की कांग्रेस भी अगर लग जाए तब भी दक्षिण विधानसभा बीजेपी की थी है और रहेगी. रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने संचालन समिति बनाई है. इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

नक्सल हिंसा से पीड़ित लोग अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे. इस मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है. नक्सलवाद के कारण कई लोग अपाहिज हुए हैं. इसकी जानकारी देश, दुनिया को नहीं होती थी. नक्सलवाद का दंश बस्तर के विकास को रोका हुआ है. नक्सल हिंसा से पीड़त लोग राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात करेंगे. केंजा नक्सली मनवा माटा अभियान पर कांग्रेस ने तंज कसा है, इस पर सांसद बृजमोहन ने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस ने नक्सलवाद को समाप्त करने काम नहीं किया. इस अभियान के कारण नक्सलवादियों का असल चेहरा सामने आएगा. कांग्रेस सब समझती है, लेकिन समझने की कोशिश नहीं करती.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button