छत्तीसगढ़

10 वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 17.74 एवं छात्राओं का प्रतिशत 12.80

रायपुर. 10 वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी कर दिया है. द्वितीय अवसर के मुख्य परीक्षा में 45850 परीक्षार्थी मे से 43722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6,642 है. उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 17.74 तो वहीं पास हुए छात्राओं का प्रतिशत 12.80 है.

द्वितीय मुख्य बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 में कुल 45,850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए इनमें से 43,722 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 22,581 छात्र और 21,141 छात्राएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 43,713 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं.

परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 820 (1.87 प्रतिशत) है. द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5,136 (11.74 प्रतिशत) है और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 686 (1.57 प्रतिशत) है. 04 परीक्षार्थी के परिणाम नकल प्रकरण एवं 05 परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम जाँच की श्रेणी में रोका गया है.

परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है. छात्र अपना रोल नंबर डालकर कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button