राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री का आज 74 वां जन्मदिन, स्वयंसेवक से प्रधान सेवक तक का सफल सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का क्षण-क्षण जनता के लिए और देश के लिए समॢपत है। यही कारण है कि वह पर्व-त्यौहार भी सैनिकों या आमजन के साथ ही मनाते हैं। भाजपा ने भी मोदी जी के जन्मदिन पर जनता के बीच जाकर उनके संकल्प को साकार करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर और 2 अक्तूबर को गांधी जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर संपर्क अभियान और 100 लोगों का नामांकन किया जाएगा।

विचारधारा में राष्ट्रवाद, उपासना में भारत माता, दृष्टि में दूरदृष्टा और सोच में समरसता का भाव लिए भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सदी के महानायक के रूप में नरेन्द्र मोदी सशक्त और समृद्ध भारत बनाने वाले   प्रधानमंत्री के रूप में आज वैश्विक पटल  पर स्थापित हैं। संगठन से लेकर सरकार तक में उन्होंने जो कार्य किए हैं, उससे उन्हें 21वीं सदी का विश्वकर्मा कहा जाता है। इनका जन्म भी जिस तिथि को हुआ, उस दिन देश के अधिकांश हिस्से में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जनता के बीच मनाने के उद्देश्य से भाजपा सेवा पखवाड़ा के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का जन्मदिन मनाएगी। प्रधानमंत्री जी के 74वें जन्मदिन पर 17 सितम्बर से शुरू होने वाला पखवाड़ा 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर समाप्त होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का क्षण-क्षण जनता के लिए और देश के लिए समॢपत है। यही कारण है कि वह पर्व-त्यौहार भी सैनिकों या आमजन के साथ ही मनाते हैं। भाजपा ने भी मोदी जी के जन्मदिन पर जनता के बीच जाकर उनके संकल्प को साकार करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक जिला मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर और 2 अक्तूबर को गांधी जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर संपर्क अभियान और 100 लोगों का नामांकन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। विकसित भारत पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, दिव्यांग खिलाडिय़ों के बीच उपकरणों का वितरण एवं बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का उद्घोष करने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल व्यक्तित्व के कारण जनता की उम्मीदें इनसे बहुत ज्यादा हैं क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में विकासोन्मुखी कार्य के बूते जनता का दिल जीता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म गुजरात के वडनगर कस्बे में एक मध्यमवर्ग परिवार में 17 सितम्बर 1950 को हुआ था। इनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। नरेंद्र मोदी का बाल्यकाल बहुत संघर्षपूर्ण बीता। अपनी आरंभिक शिक्षा अपने गांव से पूरी की तथा स्नातक करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और नियमित शाखा जाने लगे और बाद में 1971 में इसके पूर्णकालिक कार्यकत्र्ता बन गए। युवा अवस्था में इन्होंने भारत भ्रमण और धार्मिक स्थानों का दौरा किया।बाल्यकाल से ही परिश्रमी, परोपकारी और प्रतिभाशाली नरेंद्र मोदी दूसरों की मदद करने में आगे रहते थे। युवावस्था में वह छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए और साथ ही साथ भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आंदोलन में हिस्सा लिया। एक पूर्ण कार्यकालिक आयोजक के रूप में कार्य करने के बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी में संगठन का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहते हुए 1980 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर परीक्षा पास की। 

इनकी राजनीति में रुचि को देखते हुए संघ ने भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने के लिए भेजा। भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने के बाद पहली बार अहमदाबाद नगर पालिका के चुनाव में इन्होंने भाजपा का शानदार नेतृत्व किया और इसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। इनकी राजनीकि सोच और संगठन की क्षमता को देखते हुए इन्हें गुजरात में भाजपा का महामंत्री बनाया गया। इन्होंने सन् 1990 में लाल कृष्ण अडवानी की अयोध्या रथ यात्रा के संचालन में भाग लिया जो इनके जीवन का पहला महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्य बन गया। 1985 से भाजपा से जुडऩे के बाद इन्होंने कई पदों पर कार्य किया। 

2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में इनका कार्य इतना शानदार रहा कि यह लगातार 4 बार 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ा। मोदी जी ने 2014 से 2019 तक कई प्रकार के ऐतिहासिक निर्णय लिए। कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए जिससे जनता का इनके प्रति स्नेह और भी बढ़ गया और अगली बार और ज्यादा सीटों से बहुमत हासिल किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार पुन: 303 सीटें हासिल कर एक शानदार जीत दर्ज की और जनता ने बता दिया कि वह इनसे कितना प्यार करती है। मोदी जी ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य किए हैं। अनके कुशल नेतृत्व में  2024 में तीसरी बार भाजपा ने जीत हासिल कर एक रिकार्ड बनाया है।-तरुण चुघ

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button