छत्तीसगढ़

तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने से परेशान हार्ट पेशेंट ने की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में गणेश पंडाल पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने से परेशान हार्ट पेशेंट ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुदकुशी के कारणों का जिक्र किया है और कुछ युवकों का नाम लिखा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धन्नू साहू है जो की हार्ट पेशेंट थे और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनके घर के पास गणेश पंडाल में कुछ युवक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे, इस दौरान धन्नू ने उन्हें साउंड कम करने या फिर बंद करने को कहा। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वह धन्नू से विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे थे, तब पुलिस ने समझाइस देकर दोनों पक्ष को छोड़ दिया था।

आरोपी ने मृतक के मुंह पर मारा था परमिशन लेटर

जानकारी के मुताबिक, थाने में विवाद शांत होने के बाद फिर से युवक डीजे बजाते हुये गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान गोल्डी वर्मा नाम के युवक ने साउंड सिस्टम लगाने का परमिशन लेटर धन्नू के मुंह पर फेंका था। इस बेज्जती और मानसीक प्रताड़ना से आहत धन्नू ने आज अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाशी की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button