छत्तीसगढ़

डेंगू से 116 मरीज ग्रसित, 15 साल के बच्ची की मौत

 बालोद.  जिले में डेंगू से 116 मरीज ग्रसित, है. वहीं एक 15 साल की बच्ची की मौत हो गई है. पीड़ित बच्ची का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने बीमारी से लड़ते लड़ते दम तोड़ दिया. वहीं अब तक जिले में 116 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची का नाम सुनिधि है और बालौद जिले के दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 24 की रहने वाली थी. डेंगू से पीड़ित होने पर उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बच्ची की हालात इतनी गंभीर थी कि उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. वहीं प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और डेंगू से बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button