छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने दोस्त के कमरे में ले जाकर 16 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर।  न्यायधानी में एक 16 साल की नाबालिग छात्रा रेप पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाने में आकर अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे उसके दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। आरोपी के उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा अपनी परीक्षा में असफल हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो मोबाइल में बनाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उसका साथ नहीं दिया, तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। इसके अलावा, आरोपी ने केस दर्ज कराने पर उसके परिवार को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button