छत्तीसगढ़

शरीर के प्रति ममत्व के विस्पन का नाम संथारा – मुनि

रायपुर। आचार्य श्री महाश्रमण जी के शिष्य मुनिश्री सुधाकर ने टैगोर नगर स्थित श्री लाल गंगा पटवा भवन में गतिमान चातुर्मासिक प्रवास अंतर्गत रविवार को 86 वर्षीय शांति देवी बैद के उनसे ग्रहण किए अनशन व्रत अर्थात संथारा प्रत्याखान के विषय में कही, जिसे मुनिश्री ने उन्हें आचार्य श्री महाश्रमण जी की अनापत्ति के पश्चात कराया. 

विशाल जनमेदनी के मध्य परिवारजनों की अनुमति व संघीय संस्थाओं के सम् उपस्थित पदाधिकारियों की साक्षी से मुनिश्री सुधाकर जी द्वारा णमोत्थुणं एवं गुरु मंत्र करते हुए शांति देवी बैद को पच्चखान कराया गया. मुनिश्री ने कहा अनशन व्रत के पथ पर आगे बढ़ना सचमुच सच्ची वीरता का परिचय है. एक आत्मयोद्धा ही इस पथ पर आगे बढ़ सकता है. 31 वर्षों से निरंतर तप करना अपने आपमें अमित आत्मबल का परिचय है. गुरुदेव की अनुकम्पा से वें अपना इच्छित लक्ष्य प्राप्त करें, ऐसी कामना करता हूं. श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर अध्यक्ष गौतम गोलछा ने आचार्य प्रवर के संदेश का वाचन किया. सम्पूर्ण समाज ने संथारा साधिका के प्रति मंगल भावना व्यक्त की.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button