छत्तीसगढ़

स्कूल में दिव्यांग भृत्य कराती है प्रार्थना, प्रिंसिपल और टीचर्स राष्ट्रगान के बाद पहुंचते हैं स्कूल,शिक्षकों की अनुशासनहीनता नहीं तो और क्या

मोहला-मानपुर. जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में राष्ट्रगान के प्रति स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों की गैरजिम्मेदारी उजागर हुई है. स्कूल में प्रार्थना एक दिव्यांग महिला भृत्य द्वारा कराई जाती है, जबकि स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य अध्यापक प्रार्थना के बाद देर से स्कूल पहुंचते हैं. यह प्रिंसिपल और अध्यापकों की अनुशासनहीनता और लापरवाही को उजागर करता है।

औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

हाल ही में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजहंस मंडावी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने देखा कि दिव्यांग महिला भृत्य प्रार्थना करा रही हैं और प्रिंसिपल और सभी अध्यापक स्कूल के आसपास भी नहीं थे. राजहंस मंडावी ने इस दौरान भृत्य के साथ प्रार्थना में भाग लिया.

दरवाजा टूटे हुए हैं शौचालय के दरवाजे

प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन के विपरीत, मानपुर के आत्मानंद स्कूल के शौचालय की स्थिति बेहद खराब है. शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं और गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिससे इसका उपयोग असंभव हो गया है. शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान इस स्थिति की भी जांच की.

जानिए क्या कहते हैं जिम्मेदार

इस तमाम परिस्थिति से वाकिफ होने के बाद अध्यक्ष राजहंस मंडावी ने मौजूद मीडिया को बताया, कि उन्होंने इस दौरान स्कूली बच्चो से चर्चा की, बच्चों ने उन्हें बताया कि रोजाना यहां भृत्य ही प्रार्थना कराती है. सत्ता रूढ़ भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी राजहंस ने तमाम परिस्थितियों को स्वयं उजागर कर कार्यवाही की बात कही है. वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी अभी भी जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button