छत्तीसगढ़

CRPF जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

 दंतेवाड़ा। जिले में सोमवार को एक CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना से सीआरपीएफ बटालियन के मुख्यालय में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जवान ने AK-47 रायफल से खुद पर गोली चलाई है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था. आज सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया. वहीं एके 47 रायफल राइफल निकाल कर खुद पर फायर कर दिया, जिससे गोली सीधे उसके गले पर लगी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने जवान को मृत्यु घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है. वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button