छत्तीसगढ़

ट्रेन से कटकर मरे युवक की 2 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव

दुर्ग. सुपेला अंडरब्रिज के ऊपरट्रेन से कटकर मरे युवक की 2 घंटे तक ट्रैक पर शव पड़ा रहा. रेलवे ट्रैक पर आज शरीर दो भागों में कटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुटी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आता दिखा युवक पटरी पर लेट गया, जिसके बाद उसका शरीर दो भागों में बंट गया. वहीं हादसे के बाद लगभग 2 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा. इस दौरान डाउन ट्रैक पर कई ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से गुजर गई. हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई. पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मॉरच्युरी में पीएम के लिए भेज दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button