छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े व्यापारी की कार से लाखों रुपये भरे बैग को लेकर अज्ञात चोर फरार हो गया. तलाश में जुटी पुलिस

कवर्धा। जिले में एक नकाबपोश चोर होटल के पार्किंग में खड़ी कार से रखे 2.22 लाख कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गया. उठाईगिरी की यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.


जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर से आए व्यापारी दिनेश जैन अपने ग्राहक दुकानदारों से कलेक्शन की गई राशि को कार में रखकर कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक भोजनालय में भोजन करने गया हुआ था. जब व्यापारी भोजन कर वापस लौटे और अपनी कार में बैठा तो उसने अपना बैग कार से गायब पाया. कार में रखे बैग में 2.22 लाख रुपये थे. आसपास खोजबीन करने के बाद पैसों से भरा बैग नहीं मिला तो व्यापारी ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई. वहीं होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर का फुटेज सामने आया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

उठाईगिरी की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अपना चेहरा ढाका हुआ है. वह आसानी से होटल के पास खड़े सफेद अर्टिगा कार के पास जाता है और दरवाजा खोलकर उसमें रखे बैग को उठाकर मोबाइल में बात करते हुए मौके से फरार हो जाता है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button