छत्तीसगढ़

 कवर्धा श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से एक बच्ची की मौत, 10 से अधिक घायल

 कवर्धा। भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्ची की पिकअप में दबकर मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है

जानकारी के अनुसार, पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार थे, जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव पास पिकअप पलट गई. जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घयल हो गए हैं. घटना की सूचना पर भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. 20 मई सोमवार को बैगा आदिवासी समुदाय के 30 से 35 लोग जंगल अपने रोजगार यानी जीवन यापन के लिए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे. तेंदूपत्ता तोड़कर सभी पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान पिकअप का ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर वाहन से कूद गया. पिकअप आगे जाकर कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के मोड़ के पास 30 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गई. यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई थी. इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button