छत्तीसगढ़

झरझरा वाटर फॉल पर 3 दंतेल हाथियों के पहुंचने से जान बचा कर भागे पर्यटक

गरियाबंद.  जिले के झरझरा वाटर फॉल के पास मंदिर पर अचानक तीन दंतेल हाथी पहुंच गए. इससे वहां मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया. पर्यटक जान बचा कर भागे.

दंतेल हाथियों को झरझरा वाटरफॉल पर आते देख पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए वाहन वहीं छोड़कर भागे. मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे हाथियों से अपनी जान बचाई. फिलहाल आस पास के पूरे गांव में ग्रामिण हाथियों के दहशत में हैं. जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने जिले के फिंगेश्वर और पाण्डुका वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया है. वे आस पास के गांवों में घुस कर मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन विभाग ने ग्राम फुलझर, मुरमुरा, सांकरा सहित कई गांवों में हाथियों के खतरे का हाई अलर्ट जारी किया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button